बहराइच ( मिहींपुरवा )। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धरमापुर रेंज अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में धान की फसल को जंगली जानवरों से बचाने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान दशरथ पुत्र मायाराम यादव (45 वर्ष) निवासी ग्राम धर्मपुर, तहसील मिहींपुरवा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र एवं ग्रामीण ने बताया कि दशरथ अपने खेत में धान की पौध की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग क्षेत्रीय वन अधिकारी ककरहा किरण कुमार सिंह वन टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/धरमापुर रेंज के रेंज अधिकारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। मृतक जंगल में मवेशियों को चराने गया था मवेशी जंगल से लौट आए थे देर रात तक इसके वापस न आने पर लोगों ने खोजबीन की तो इसका शव जंगल में बरामद हुआ उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र ही पिंजरा लगाया जाएगा तथा वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील भी की गई है। मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता हेतु ₹10000 दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।