फिरोजाबाद। साइबर बज्र अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस ने बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री के ऑनलाइन कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी साइबर क्राइम) राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में पुलिस को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के NCMEC TAB पर प्राप्त इनपुट के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील वीडियो बेचता था और इसके बदले यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान प्राप्त करता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।