गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थितफफराना रोड निवासी अनार सिंह की पारिवारिक विवाद के चलते उसके दामाद संदीप ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।सूचना पर पहुंचे डीसीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।पुलिस घटना की जांच में जुटी।फफराना रोड पर गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में दामाद ने अपने ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर डायल112और मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।घायल को तत्काल यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान फफराना रोड निवासी अनार सिंह शर्मा(65 वर्ष)के रूप में हुई है।वह मोदी रबर फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।पुलिस के अनुसार, उनकी बेटी मोनू ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी संदीप चौधरी से प्रेम विवाह किया था।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी पिछले कई महीनो से पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी जिसे लेने के लिए संदीप अपनी ससुराल पहुंचा।जहां कहासुनी के बाद उसने अपने ससुर अनार सिंह पर चाकू से कई वार कर दिए।गंभीर रूप से घायल अनार सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद आरोपी संदीप चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।शुक्रवार सुबह डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मोदीनगर पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।