लखीमपुर खीरी।गौरतलब है कि बिजुआ चौराहे से अम्बारा गांव तक संपर्क मार्ग के निर्माण का मुद्दा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए पूर्व में विधान परिषद सदस्य श्री अनूप गुप्ता ने लगातार प्रयास करते हुए शासन स्तर पर पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप सड़क निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके बाद भी कार्य की प्रगति को लेकर क्षेत्रीय लोगों में संशय बना हुआ था कि स्वीकृत परियोजना पर निर्माण कार्य तय समय के अनुसार हो रहा है या नहीं। इसी को देखते हुए श्री अनूप गुप्ता ने इस प्रकरण को पुनः विधान परिषद की याचिका समिति के समक्ष उठाया और संबंधित विभाग से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तलब कराने की पहल की।read more:https://khabarentertainment.in/stir-caused-by-posters-declaring-iti-principal-missing-abvp-levels-serious-allegations/याचिका समिति के समक्ष लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव श्री दिव्य प्रकाश गिरी ने विभाग की ओर से विस्तृत अद्यतन आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि बिजुआ चौराहे से अम्बारा गांव तक कुल 8.20 किलोमीटर लंबाई के संपर्क मार्ग को तीन भागों में विकसित किया जा रहा है। इनमें बिजुआ से सेमरिया तक 4.00 किलोमीटर सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पूर्ण किया जा चुका है। जबकि सेमरिया से बहादुरनगर गुलरहा तक 1.70 किलोमीटर तथा बहादुरनगर गुलरहा से अम्बारा तक 2.50 किलोमीटर सड़क राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत है और इन दोनों खंडों पर निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।विभाग द्वारा प्रस्तुत इस रिपोर्ट के आधार पर याचिका समिति को मार्ग निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही लोक निर्माण विभाग ने समिति से अनुरोध किया कि वर्तमान प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित याचिका के निस्तारण पर विचार किया जाए। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा होने के बाद इस मार्ग से हजारों ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी।