संतोष बेकरी पर खाद्य विभाग का छापा, 288 किलो सॉस सीज

कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को कासगंज के रोडवेज बस स्टैंड, गंगेश्वर कॉलोनी, रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित संतोष बेकरी पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय कुलदीप सिंह के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार ने किया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह और प्रतिमा त्रिपाठी भी शामिल रहीं।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में 480 बोतलों में कुल 288 किलोग्राम सॉस भंडारित मिली। सॉस में मिलावट की आशंका के चलते खाद्य कारोबारकर्ता संतोष कुमार से लाल और हरी सॉस के दो नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं शेष 288 किलोग्राम सॉस, जिसकी अनुमानित कीमत 10,080 रुपये है, को मौके पर ही सीज कर कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। विभाग ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *