बारातियों से भरी बस खेत में पलटी, नौ घायलय पांच अलीगढ़ रेफर

कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिलराम के पास बारातियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में नौ बाराती घायल हो गए, जिनमें से पांच की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के पहासू निवासी सुमित कश्यप की बारात बस से बिलराम आ रही थी। बुधवार सुबह जब बस तालमपुर सराय लिंक मार्ग से गुजर रही थी, तभी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त और फिसलन भरी सड़क पर चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने निरंजन, रामदास, इंद्रपाल, प्रेमपाल और पिंकी की स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं चार अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। ढोलना थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *