मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कार्ड

कासगंज। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का जनपद स्तरीय आयोजन रुद्राक्ष सभागार, कलेक्ट्रेट कासगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, माननीय सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षक-कार्मिकों ने वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा उनके उद्बोधन को सुना। जनप्रतिनिधियो ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/मुख्यमंत्री बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 1,200 प्रति छात्र की दर से धनराशि हस्तांतरित की। जनपद कासगंज में कुल 1,03,915 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में यह राशि अंतरित की गई। यह सहायता विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं उनके परिवारों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। जनपद कासगंज में कुल 8,933 परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे। अंत में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *