राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में ज़मानिया के एम.डी. साहिल का दमदार प्रदर्शन, रजत पदक जीत विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने गए

गाजीपुर ज़मानिया । एस.एस. देव पब्लिक स्कूल, ज़मानिया के छात्र एम.डी. साहिल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कक्षा 11 (कॉमर्स) के छात्र साहिल ने गुजरात में आयोजित 4वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता मिलने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने एम.डी. साहिल को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि एम.डी. साहिल की उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्हें विश्वास है कि साहिल विश्व चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।विद्यालय परिवार ने एम.डी. साहिल, उनके पिता एम.डी. रमजान तथा पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साहिल की सफलता से विद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *