युवाओं की संस्कारशाला विषय पर प्रेरणादायी गोष्ठी आयोजित

पिलखुवा। लाला शंभू दयाल डीएवी पब्लिक स्कूल, पिलखुवा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से “युवाओं की संस्कारशाला” विषय पर प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य पवनवीर जी (प्रबंधक, गुरुकुल दूधली, खतौली एवं गुरुकुल छीपाबड़ौत, राजस्थान) ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक आदर्शों, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा संस्कारयुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से संबोधित किया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनमें उत्तम संस्कार, नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति का समावेश देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अशोक आर्य, अजय आर्य एवं विजय आर्य सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *