भदोही। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट एवं भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को नगर के रजपुरा स्थित होटल एचपीबी ग्रांड में ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के अलावा सदस्यता शुल्क जमा करना सहित पत्रकार हितों की रक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के के स्थापना दिवस 20 जुलाई को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि आगामी 20 जुलाई को स्थापना दिवस पर एसोसिएशन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही एक विशाल गोष्टी और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके लिए तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि एसोसिएशन की स्थापना दिवस पर हम सभी लोगों को पूरे मनोयोग से लगकर कार्य करना होगा जिससे एसोसिएशन को मजबूती मिले। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के संरक्षक विनोद दुबे, हाजी इरशाद खान पप्पू, महासचिव आफताब अंसारी, हाजी आजाद खान बापू, उबैदुल्ला असरी, जावेद कुरैशी, हैदर संजरी, खुर्शीद खान, फैसल खान पठान, रिजवान सिद्दीकी बब्लू, संदीप राय, सेराज खान खालसा, अली अकबर खान सहित दर्जन भर से अधिक पत्रकार व संरक्षक मौजूद रहे।