बिरधा में स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ भव्य आयोजन

ललितपुर- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विकास खण्ड बिरधा में स्कूल चलो अभियान 2026 के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभमुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी बिरधा श्री इरशाद अहमद,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक बिरधा डॉ० छत्रपाल सिंह एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा  गौरव कुमार शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और नियमित विद्यालय उपस्थिति पर बल दिया।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/ वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) बिरधा ने विभागीय योजनाओं जैसे निःशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तकें, स्कूल बैग और डीबीटी (DBT) आदि के बारे में जानकारी देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। जागरूकता रैली विकास खण्ड मुख्यालय से प्रारंभ होकर बिरधा के विभिन्न मुख्य मार्गों, चौराहों और ग्रामीण बस्तियों से गुजरी। रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं, एआरपी, संकुल प्रभारियों और छात्र-छात्राओं ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की” जैसे गगन भेदी नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के समस्त एआरपी, प्रधान अध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, समस्त कार्यालय स्टॉफ एवं भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *