गाजीपुर में 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 6 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 20 जुलाई तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 के सापेक्ष तीन माह की चीनी भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/उन्होंने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारक को 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल, यानी कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा।अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 के सापेक्ष 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कुल 54 रुपये में मिलेगी। चीनी का वितरण केवल संबंधित मूल उचित दर की दुकान से ही होगा। इस पर पोर्टेबिलिटी (वन नेशन-वन राशन कार्ड) की सुविधा लागू नहीं होगी।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ई-पॉस मशीन से निकलने वाली पर्ची में गेहूं, फोर्टीफाइड चावल और बाजरा का मूल्य शून्य तथा चीनी का मूल्य 18 रुपये प्रति किलोग्राम अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत 1 जनवरी 2024 से अगले पांच वर्षों तक पात्र लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित दर की दुकान से मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं, जबकि चीनी केवल मूल दुकान से ही मिलेगी।वितरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण किसी कारणवश नहीं हो सकेगा, उन्हें अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि राशन वितरण प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित समय में पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *