गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने घर पर फायरिंग कर धमकाने के मामले में वांछित एक आरोपी को अवैध पिस्टल और तीन खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को थाना क्षेत्र के हिराधरपुर निवासी राजू सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की नीयत से फायरिंग कर फरार हो गए। इस मामले में थाना सैदपुर पर मुकदमा संख्या 240/2026 धारा 125, 351(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम जगदीशपुर मोड़ के पास से नामजद आरोपी रोशन सिंह (32) पुत्र अरुण सिंह, निवासी राजधरपुर, थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल तथा .32 बोर के तीन खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सैदपुर थाने में पहले से भी हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार व थाना सैदपुर की पुलिस टीम शामिल रही।