गाजीपुर । प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद गाजीपुर की टीम के चयन हेतु सोमवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। आगामी 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मद्देनजर आयोजित इस ट्रायल में जिले के 25 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 जुलाई को अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, सद्दाम खान, एम.डी. अब्दुल सलाम खान, शशि भूषण सिंह तथा जय हिंद यादव ने रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।इस अवसर पर गाजीपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव वाशीम अहमद तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद की उपस्थिति रही। उनके निर्देशन एवं देखरेख में जिला स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।