नगीना । नगर क्षेत्र में कुछ होटल नियमों को ताक पर रखकर रातोंरात आमिर बनने की चाहत में अपने होटलों में अनैतिक धंधों का करोवार चलाने की सूचनाएं आय दिन वायरल होने से एसडीएम व नायब तहसीलदार नगीना ने नगीना धामपुर रोड स्थित एक होटल पर छापेमारी की जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर होटल को सीज कर दिया। इस कारवाही से होटल स्वामियों में हड़कंप मच गया है।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwa
एसडीएम प्रिंस कुमार ने नायब तहसीलदार पंकज कुमार नगीना को साथ लेकर होटल पर छापेमारी की जिसमें अनियमिताएं पाए जाने पर धामपुर रोड स्थित दो पल होटल को सील कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में बेचैनी बढ़ गई है। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी की नगीना में कुछ होटल बिना मानक के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम वह नायब तहसीलदार नगीना पंकज राणा, तहसील टीम व पुलिस के साथ धामपुर मार्ग पर स्थित दो पल होटल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर वहां मौजूद कर्मचारी होटल संचालन का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि होटल में काफी मात्रा में गंदगी भी दिखाई दी तथा कई मानक अधूरे मिले । उन्होंने बताया कि मानक विहीन पाए जाने पर होटल पर सील लगा दी गई है। उनका कहना है कि उनके द्वारा धामपुर मार्ग पर एक अन्य होटल का भी निरीक्षण किया गया लेकिन वहां सब कुछ ठीक पाया गया।