मिशन शक्ति फेज-5.0 का जागरुकता अभियान 

भदोही। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को पुलिस ने जनपद के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/जनपदीय थाना पुलिस ने सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-महिला शक्ति लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112-इमरजेंसी हेल्पलाइन व 1076- पुलिस कंट्रोल रूम आदि की जानकारी दी। महिलाओं को यूपी कोप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने के तरीके बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर व्याप्त साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल से धोखाधड़ी आदि से बचाव की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया, जिसमें पाक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम शामिल हैं। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। इसका मूल लक्ष्य समाज में महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित महसूस कराना तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करना है। पुलिस ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *