गाजियाबाद: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाजियाबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में अनुष्का मिश्रा (एमसीए) ने चौथा स्थान, मौसम सिंह (बी.टेक. – ईसीई) ने नौवां स्थान, श्रिधि (बी.टेक. – सूचना प्रौद्योगिकी) ने दसवां स्थान, तथा अंशिका भारद्वाज (एम.फार्म.) ने नौवां स्थान एवं तान्या अग्रवाल (एम.फार्म.) ने दसवां स्थान प्राप्त कर RKGIT की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दिलाई है।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण अकादमिक वातावरण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस अवसर पर संस्थान के सलाहकार श्री लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. आर.के. यादव तथा प्राचार्या (फार्मेसी) डॉ. मोनिका सचदेव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की तथा इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक सहयोग को दिया।संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल ने कहा, “AKTU की टॉप-10 मेरिट सूची में हमारे पांच विद्यार्थियों का स्थान प्राप्त करना पूरे RKGIT परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति का परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नवाचार, अनुसंधान और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए सर्वोत्तम अवसर उपलब्ध कराना है।संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।