सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का सफलतापूर्वक हुआ समापन

हापुड़ ।  भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 24 मार्च  2026 से संचालित सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का जनपद में सफलतापूर्वक समापन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) के रोगियों की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार तथा जनसामान्य में टी0बी0 के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर टी0बी0 स्क्रीनिंग, संभावित रोगियों की पहचान, सैंपल संग्रहण एवं निःशुल्क जांच की गई। साथ ही टीबी रोगियों को उपचार हेतु आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।  अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले समूहों पर विशेष ध्यान देते हुए सेन्ट्रल टी 0बी0 डिवीजन दिल्ली द्वारा चिन्हित 85 ग्रामों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कार्य भी संपन्न किया गया। चिन्हित ग्रामों के अलावा होटलों एवम् कंपनियों आदि को मिलाकर कुल 205 स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया है शिविरों में 21820 लोगो की स्क्रीनिंग की गई जिसमें हैंड हेल्ड x रे मशीनों द्वारा 15943 लोगो का x रे कराया गया। read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/जिला  क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह  ने बताया कि जनपद में अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्य किया गया तथा बड़ी संख्या में लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव एवं उपचार के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। जनपद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,  निजी चिकित्सकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सहयोगी विभागों के संयुक्त प्रयासों से अभियान को सफल बनाया गया। अभियान के समापन अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा समस्त स्वास्थ्य विभाग की  और से जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना अथवा अन्य टीबी संबंधी लक्षण दिखाई दें तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच कराएं तथा टी0बी 0 मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *