कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा सौंदर्यीकरण

सोनभद्र। शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद ने कलेक्ट्रेट गेट के समीप स्थित सेल्फी प्वाइंट के सौंदर्यीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/
निरीक्षण के दौरान सेल्फी प्वाइंट पर दोनों ओर चहारदीवारी का निर्माण, आसपास बागवानी विकसित करने, फर्श पर चेकरड टाइल्स लगाने, स्टील रेलिंग एवं आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने सहित कई विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई। इसके अलावा वर्तमान में लगे बोर्ड के स्थान पर ऊंचाई बढ़ाकर आई लव सोनभद्र नाम से नया आकर्षक सेल्फी बोर्ड स्थापित किया जाएगा, जिससे यह स्थल शहरवासियों और पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता राजकुमार राज भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा। साथ ही नगर के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं चैराहों के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *