ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड से ग्रामीणों में बिजली संकट, समाधान की मांग

शेरकोट । ग्राम रामसहायवाला के निवासियों ने बिजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लगाए गए ट्रांसफार्मर पर बढ़ते लोड की समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में एक ही ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ज्ञापन में बताया गया है कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने से क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार डालने के कारण दूसरे क्षेत्रों की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए अथवा वर्तमान ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित हो सके और आमजन को राहत मिल सके।इस संबंध में ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आगे आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। ज्ञापन पर इमरान नवाज,महफूज,मेहर सिंह,कासिम,सुलतान,जीशान आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *