पयागपुर तहसील के हुजूरपुर क्षेत्र में तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का शिलान्यास व उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली गति

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर ब्लॉक में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान शाहपुर ग्राम में एक इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया, जबकि ग्राम सभा बिशनपुर टेढ़ी में एक इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास एवं एक अन्य इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।इस अवसर पर हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र पाठक, जिला गन्ना सहकारी समिति के निदेशक घनश्याम सिंह, हुजूरपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रैकवार, ग्राम प्रधान विमल सिंह, फूल बक्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी सर्वजीत सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, शिवश्याम मिश्रा, संतोष सिंह, गंगेश सिंह, आकाश सिंह, संजय गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री बृजेश सिंह, विजय सिंह, अखंड सिंह, देवेश सिंह, देवेंद्र सिंह कटघरी, रामायण तिवारी, सर्वादीन सिंह, सहज राम मौर्य, बीडीसी राजू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा के बृजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि बिशनपुर टेढ़ी के कार्यक्रम का संयोजन राहुल सिंह ने किया।हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने विकास कार्यों के लिए विधायक सुभाष त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। समारोह के दौरान विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *