हापुड़ । जीएस विश्वविद्यालय पिलखुआ में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान समर्पण और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/कार्यक्रम का शुभारंभ जीएस विश्वविद्यालय के चेयरमैन गंगाशरण शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शशि शर्मा, डॉ रूपाली शर्मा,डॉ0 नेहा गोयल, सोनाली शर्मा, श्री अंकुर शर्मा, एवं यतीश अग्रवाल ने किया। इसके पश्चात एमबीबीएस के विद्यार्थियों व स्टाफ ने सभी चिकित्सकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।समारोह को संबोधित करते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती शशि शर्मा ने कहा कि जीएस अस्पताल की निरंतर प्रगति नई उपलब्धियों और बढ़ती प्रतिष्ठा के पीछे यहां कार्यरत चिकित्सकों का समर्पण परिश्रम और सेवा.भाव सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते बल्कि समाज को स्वस्थ सुरक्षित और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और सेवाओं से देश.विदेश में भारत का नाम रोशन करें।चेयरमैन श्री गंगाशरण शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जीएस विश्वविद्यालय आज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ.साथ मेडिकल नर्सिंग एवं आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।कार्यक्रम का समापन सुमित सिंह कुलसचिव द्वारा किया गया।समारोह में डॉ0 एस0 कुमार, भावना सिंह, मनोज शिशौदिया, एस0एन0 सिंह0 सहित सभी विभागाध्यक्ष चिकित्सक,कर्मचारी उपस्थित रहे।