गाजियाबाद की पॉश कॉलोनी राजनगर सेक्टर-14 में एक कारोबारी के मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग लगते ही घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।भवन मालिक ने बिना समय गंवाए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी,जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/बुधवार को आग लगने की सूचना मिलती ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है।दमकल अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है,हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर जांच मैं जूटी है।