बलरामपुर । “स्कूल चलो अभियान” के द्वितीय चरण का शुभारंभ पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय धुसाह में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रदेश में यह अभियान 01 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना एवं ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान जनपद में नामांकन संख्या को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी शिक्षकों, अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग की अपील की गई।कार्यक्रम में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/ साथ ही बाल वाटिका से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से अभिभावकों एवं आमजन को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।