गांव रोरी मे आयोजित दंगल में शामिल हुए ताऊ हवा सिंह ने पहलवानो को निशुल्क मुगदरों का वितरण किया

गाजियाबाद। के मोदीनगर स्थित महाराजा सूरजमल अखाड़ा गांव रोरी मे आयोजित होने वाले मासिक कुश्ती दंगल में ताऊ हवा सिंह राणा गांव खेड़ा कला दिल्ली वालो ने दंगल में शामिल हुए पहलवानों को निशुल्क मुगदरों का वितरण किया।हवा सिंह ने नारा दे रखा है मुगदर घुमाओ स्वस्थ भारत बनाओ।बुधवार को कुश्ती दंगल में शामिल हुए ताऊ हवा सिंह ने बताया आजकल तो जिम खुल गये है और बड़ी बड़ी मशीने ‌आ गयी है।लेकिन प्राचीनकाल से ही पहलवान मुगदर चलाकर अपना शरीर मजबूत करते आ रहे है।मुगदर चलाना हमारी प्राचीन कला है।जो एक युद्ध कला भी है।अखाड़े के संचालक व श्योराण खाप के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने ताऊ हवा सिंह व उनके साथी राजेश भारद्वाज को फूलमाला पहनाकर व श्योराण खाप स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कुश्ती दंगल में लगभग 40 पहलवानों के बीच कुश्ती हुई जीतने वाले पहलवानों को मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/इस दंगल देखने के लिये आसपास क्षेत्र से आए ग्रामीणों सहित गांव काकडौली जिला भिवानी हरियाणा से चन्दराम श्योराण,राजवीर श्योराण, बलवान श्योराण,आदि पहुंचे जिन्हें श्योराण खाप का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कुश्ती दंगल को सफल बनाने मे किसान नेता पप्पी नेहरा,दीपक पहलवन अमराला,अभिषेक पहलवान खंजरपुर,निजाम पहलवान मेरठ,दादा रामनारायण रोरी,दुष्यंत चौधरी मोदीनगर,मनोज कुमार रोरी, ब्रजवीर सिंह सदरपुर,पहलवान विपिन राठी,अमन नेहरा सपा नेता रविंदर चौधरी पट्टी,मुखिया पहलवान,देवेन्दर राणा,प्रेमपाल मास्टर,नरेंद्र श्योराण,विपिन गुलिया,नीरज मलिक बखरवा, ताऊ राजेन्द्र सिंह,सुधीर नेहरा मऊ,संजय श्योराण आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *