गागलहेड़ी पुलिस ने फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

गागलहेड़ी। गांव हसनपुर में तीन दिन पहले एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले में उपचार के दौरान मौत की घटना में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जून को गांव हसनपुर निवासी प्रदीप ने तहरीर देते हुए बताया था कि दोपहर करीब एक बजे उसका चाचा सतपाल घेर से घर आ रहा था। बीच रास्ते में उनके ही गांव के रहने वाले भजपूत्र पदम ने उसके चाचा के साथ कहासुनी को लेकर उस पर जानलेवा हमला करते हुए पीछे से उसके सर में ईट मार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/मामले में 29 जून को पीजीआई पिलखनी में उपचार के दौरान सतपाल की मौत हो जाने की घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर की सूचना पर हत्यारोपी भोज को उसके घर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद करते हुए न्यायालय पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *