अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त अभियान में तीन वाहन पकड़े गए

बिजनौर । शासनादेश के अनुपालन में गठित जनपदीय स्तरीय टास्क फोर्स के निर्देशन में 29 एवं 30 जून की रात्रि में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता में खान अधिकारी बिजनौर एवं उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा तहसील नजीबाबाद के रायपुर तथा तहसील नगीना क्षेत्र में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गढ़मलपुर, नजीबाबाद क्षेत्र में बिना वैध प्रपत्रों के बालू का परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। दोनों वाहनों में लगभग 30-30 घनमीटर बालू लदी हुई थी। पकड़े गए वाहनों को थाना नजीबाबाद की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/संयुक्त जांच के दौरान एक अन्य वाहन में वैध परिवहन प्रपत्र होने के बावजूद निर्धारित क्षमता से लगभग 8 घनमीटर अधिक बालू का परिवहन (ओवरलोडिंग) पाया गया। संबंधित वाहन का ऑनलाइन चालान करते हुए ₹28,360 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।अभियान के दौरान सहायक परिवहन अधिकारी एवं पीटीओ से संयुक्त जांच हेतु संपर्क किया गया, किन्तु उनके द्वारा अवकाश पर होने की सूचना दी गई।जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, बिना वैध प्रपत्र खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *