डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण

बिजनौर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भूतल स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीलबंद तालों को नियमानुसार खुलवाकर विधानसभावार सुरक्षित रखी गई व ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा भूतल स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों को खुलवाकर विधानसभा वार संरक्षित ईवीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में लगी विद्युत लाइटें सुचारू रूप से कार्य करती हुई नहीं मिलीं।  इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी खराब विद्युत लाइटों को ठीक कराने तथा स्ट्रांग रूम में निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सदैव दुरुस्त रखी जाएं।  read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/
तदोपरांत जिलाधिकारी  द्वारा झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रथमतल स्थित विधानसभा क्षेत्र 20- धामपुर व  21- नहटौर के वी वी पेट कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो मानक के अनुरूप संचालित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, न्यायिक शरदपाल पाल सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से धीर सिंह, कांग्रेस से अनिल कुमार एवं क़ाज़ी आतिफ़, बसपा से मोहम्मद सिद्दीक तथा सपा से अख़लाक़ पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *