केक काटकर अपना दल (एस) ने मनाया जिले का स्थापना दिवस

भदोही। अपना दल (एस) द्वारा मंगलवार को जिले का 33वां स्थापना दिवस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद अहमद के हरीरामपुर स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया। जहां पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद अहमद ने कहा कि 30 जून 1994 को भदोही को जिले का दर्जा मिला था। जिला स्थापना के 33 वर्ष पूरे हो गए।इस समय गम का महीना मोहर्रम चल रहा है। ऐसे में काफी सादगी के साथ जिले का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसके चलते मुशायरा व बिरहा जैसा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जिले में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक स्व.सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने बताया कि 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर रुद्र प्रकाश पटेल, डॉ.अरशद अहमद, सरफराज नवाज, नंद जायसवाल, किरण चौरसिया, पुष्पा गुप्ता, गुलाब सरोज, हाशिम, राहुल गुप्ता, एजाज अहमद,साबिर अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *