गाजीपुर में पत्रकारों के लिए सूचना संकुल की पहल तेज, प्रशासन ने 5000 वर्गफीट भूमि उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

गाजीपुर। जनपद के पत्रकारों के लिए लंबे समय से प्रस्तावित सूचना संकुल (मीडिया सेंटर) की स्थापना की दिशा में पहल तेज हो गई है। मंगलवार को यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं तहसीलदार से मुलाकात कर सूचना संकुल के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जनपद के पत्रकारों के लिए आज तक कोई स्थायी सूचना संकुल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पत्रकारों के लिए एक समुचित कार्यस्थल, बैठक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं से युक्त सूचना संकुल की स्थापना समय की आवश्यकता है।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaमांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए तहसीलदार ने बताया कि सूचना संकुल के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। प्रशासन लगभग 4000 से 5000 वर्गफीट भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सूचना अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी, ताकि सूचना संकुल की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।एसोसिएशन ने प्रशासन के इस सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि पत्रकार हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व बंधुत्व कमांडर, उपेंद्र यादव, शशिकांत, सिंहासन सिंह सहित यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *