सहारनपुर। टेक्सटाइल प्रीमियर लीग (टीपीएल) के चैथे दिन खेले गए तीन रोमांचक मुकाबलों में टेक्सटाइल स्ट्राइकर, टेक्सटाइल टाइटंस और टेक्सटाइल वॉरियर्स ने शानदार जीत दर्ज की। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण टेक्सटाइल टाइटंस का दमदार प्रदर्शन रहा, जिसने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया वहीं, अंतिम मुकाबले में हार के बावजूद बेहतर रनरेट के आधार पर टेक्सटाइल चैलेंजर्स ने भी अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। दिन का पहला मुकाबला टेक्सटाइल रॉयल्स और टेक्सटाइल स्ट्राइकर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में टेक्सटाइल ब्लास्टर और टेक्सटाइल टाइटंस आमने-सामने रहे। टाइटंस के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लास्टर की टीम दबाव में बिखर गई और टाइटंस ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। दिन के तीसरे मुकाबले में टेक्सटाइल चैलेंजर्स का सामना टेक्सटाइल वॉरियर्स से हुआ। वॉरियर्स ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन अंक तालिका में बेहतर रनरेट होने के कारण टेक्सटाइल चैलेंजर्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि वॉरियर्स की जीत अंतिम चार में प्रवेश के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई। मुकाबलों के मुख्य अतिथि सीए गौरव बेदी, सीए संजय धींगरा तथा पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश अरोड़ा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीए गौरव बेदी ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। सीए संजय धींगरा ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग जगत और समाज के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं राजेश अरोड़ा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। टूर्नामेंट का सफल संचालन पंकज धमीजा, विवेक बजाज, हैप्पी गिरधर, सागर गिरधर, ईशान अरोड़ा और संयम सेठ के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों में भी इसी उत्साह के साथ सहभागिता की अपील की।