व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनायी गई भामाशाह की जयंती

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भामाशाह के जीवन, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही संगठन की ओर से बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भामाशाह महाराणा प्रताप के घनिष्ठ सहयोगी एवं राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपने जीवन में व्यापारियों, गरीबों और नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष किया तथा त्याग और समर्पण की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि भामाशाह के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ का भ्रमण कर वहां की समस्याओं का आकलन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 30 जून 2026 तक बूथवार समस्याओं की सूची तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि उसे जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा जा सके। कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, सुनील गौड़, वेदमणि शुक्ला, अनिल प्रधान, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, रामाशंकर यादव, अशोक पटेल, संतोष कुमार चैहान, रमेश सिंह यादव, सतेंद्र ओझा, विवेक यादव, प्रमोद, फारूक अली जिलानी, रामलोचन, दीपक केसरी, जगत पटेल, दयाशंकर, नामवर कुशवाहा, आनंद पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, रमजान अली, हिदायत उल्ला खान, विनीत सरोज, चंद्रभूषण, राजनाथ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *