मदरहा गांव में कथित धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

बड़हलगंज गोरखपुर । बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में कथित धर्मांतरण की गतिविधियों को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सिद्ध पीठ मदरिया के महंत श्रीशदास जी महाराज ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले कई महीनों से कथित धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, लेकिन इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर पर धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/सभा को संबोधित करते हुए महंत श्रीशदास जी महाराज ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सनातन परंपरा और उसके मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के कथित प्रलोभन या दबाव में आकर धर्म परिवर्तन न करने का आह्वान किया।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, इस संबंध में पुलिस प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *