गाजीपुर । जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने तथा समिति की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं के सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/जिलाधिकारी ने आबकारी, खनन एवं शस्त्र विभाग के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं, राइस मिलों और क्लबों को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में आर्थिक सहयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में नवीन स्टेडियम, छावनी लाइन में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नगर पालिका को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम के निर्माण हेतु आगणन तैयार करने के लिए यूपीसीएल वाराणसी को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न खेलों के उदीयमान खिलाड़ियों को खेल उपकरण, खेल किट एवं पोषक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने पर भी बल दिया। इसके अलावा जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील स्तर पर खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, जिला खनन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएओ (चिकित्सा) प्रेमचंद चौहान, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना वर्मा, नगर पालिका की जेई पूजा सिंह, वन अधिकारी आदित्य कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, जिला सचिव ओलंपिक संघ अमित राय, फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।