चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के निर्देश पर तेज हुआ नाली निर्माण, जल्द मिलेगा जलभराव से राहत

बड़हलगंज। विकास खंड बड़हलगंज के मुक्ति पथ वार्ड स्थित छात्रावास के सामने अधूरे नाली निर्माण के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं जिसके परिणाम स्वरूप निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।मुक्ति पथ वार्ड में कुछ माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण पानी की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो सकी। इससे नाली का गंदा पानी सड़क और लोगों के घरों के सामने जमा होने लगा, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों की शिकायत पर नाली के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई और करीब दो सप्ताह पहले कार्य शुरू हुआ। हालांकि अब तक केवल नाली की पट्टियां हटाई गई हैं, जबकि निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। खुली नाली के कारण रात में राहगीरों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, जलभराव से फैल रही दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/पंकज पटेल, संजय यादव, मिंकू, उपेंद्र सोनकर, रवि सोनकर, उमेश यादव, सुरेंद्र यादव, भीम यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नाली निर्माण जल्द पूरा कराकर क्षेत्रवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *