सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने वाहन चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल थाना सदर बाजार क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस रविवार को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति परिसर स्थित आरती श्यामलाल के गोदाम के पीछे से वकील पुत्र शकील, निवासी गली नंबर-2, मोहल्ला 786, थाना कोतवाली मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू तथा चोरी की सिल्वर रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल थाना सदर बाजार में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मंडी में संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध चोरी, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक मामलों में जनकपुरी एवं मंडी थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन तथा कांस्टेबल रवि कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।