सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने घर में चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो स्पीकर कॉलम और एक छत का पंखा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, औजपुरा निवासी गीता, पत्नी स्वर्गीय संजय कुमार ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर पानी की मोटर, छत का पंखा, गैस सिलेंडर, स्पीकर कॉलम और एम्प्लीफायर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में कार्यवाहक थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हर्ष उर्फ हर्षी पुत्र नवाब सिंह निवासी नवीन नगर, गली नंबर-3, थाना सदर बाजार को गोपाल मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जीबीएल कंपनी के दो स्पीकर कॉलम तथा ब्लैक एंड बेरी कंपनी का एक छत का पंखा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अमरपाल सिंह तथा कांस्टेबल सचिन कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।