बजरंग दल को मिला नया नेतृत्व: कृष्णा पाण्डेय बने बहराइच के जिला सुरक्षा प्रमुख

बहराइच ( मिहींपुरवा )। रविवार को जिला पंचायत सभागार में विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल कि मासिक बैठक कि गई जिस बैठक में विश्व हिंदू परिषद व युवा शाखा बजरंग दल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बहराइच जिले में नई नियुक्ति की है। जिले के कर्मठ, अनुशासित व जमीनी स्तर पर प्रखण्ड सह संयोजक के पद पर कार्य करने वाले *कृष्णा पाण्डेय* को बहराइच जिले का *जिला सुरक्षा प्रमुख* मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रांतीय जिले के पदाधिकारियों की सहमति के बाद यह नियुक्ति की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कृष्णा पाण्डेय पिछले कई वर्षों से बजरंग दल से जुड़कर निष्काम भाव से सेवा कर रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्राओं और सेवा कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। अनुशासन और हिंदुत्व के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण करने के बाद कृष्णा पाण्डेय ने कहा – “बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जिला सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/ मैं वादा करता हूं कि बहराइच जिले में हिंदू समाज की सुरक्षा, मंदिरों व आस्थाओं की रक्षा और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। सबके सहयोग से बहराइच को आदर्श जिला बनाएंगे। बजरंग दल के जिला संयोजक बृजेश मिश्रा ने कहा – “कृष्णा पाण्डेय अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में सुरक्षा विभाग नई ऊर्जा से काम करेगा वहीं विहिप के जिला कार्याध्यक्ष अजय सिंह जी ने कहा – “आज समाज को ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है। उनकी नियुक्ति से पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष तरुण सिंह, जिला कार्याध्यक्ष. अजय सिंह “अज्जू”, जिला संयोजक बृजेश मिश्रा, जिला गौरक्षा प्रमुख शुभम मिश्रा, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ट अजीत सिंह, प्रखण्ड मंत्री कैसरगंज हनुमंत लाल पाठक, प्रखण्ड संयोजक मिहींपुरवा राम सिंह, नगर मंत्री, कैसरगंज, महसी, पयागपुर से आए कार्यकर्ताओं के साथ विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *