सीएमओ ने किया पोलियो बूथ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बहराइच ( पयागपुर )। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा ने रविवार को  पयागपुर के खुंटेहना  और बनकटा ग्राम के पोलियो बूथों का औचक निरीक्षण कर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान की जानकारी ली तथा 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/सीएमओ ने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने के लिए कहा। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।निरीक्षण के दौरान बूथों पर दवा, वैक्सीन कैरियर, मार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ डॉ शर्मा ने अभियान में लगे सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरओ दीपक पाण्डेय बीपीएम अनुपम शुक्ल पूर्णिमा सिंह नीलम शुक्ला कुसुम श्रीवास्तव सहित आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *