विश्व मद्यनिषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

सोनभद्र। विश्व मद्यनिषेध दिवस पर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र सलखन में जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/केंद्र के कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने सलखन गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान विभिन्न स्लोगन और संदेशों के माध्यम से लोगों से तंबाकू, गुटखा, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई। रैली के उपरांत संस्था कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। परामर्शदाताओं ने व्यसनियों को तंबाकू, गुटखा, शराब, हेरोइन, अफीम, चरस, डोडा सहित अन्य मादक पदार्थों का सेवन छोड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए घातक है। इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी ए. कुमार, सोशल वर्कर रमाशंकर भारती, परामर्शदाता धोनी ममता नारी, पूजा, ईश्वरचंद यादव, वार्ड ब्वॉय विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *