सोनभद्र। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग किया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 25 जून को पार्टी पदाधिकारी विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों की समीक्षा, मीतापुर हादसे तथा शाडा द्वारा कराए गए विकास कार्यों सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सीडीओ कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि मुलाकात के दौरान सीडीओ ने बिना पक्ष सुने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा एफआईआर दर्ज कराने और जेल भेजने की चेतावनी दी, जिससे सभी पदाधिकारी आहत हुए।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो सीडीओ के निलंबन एवं स्थानांतरण की संस्तुति शासन को भेजी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि सीडीओ कार्यालय और सभागार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए तथा जांच के दौरान फुटेज उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पदाधिकारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया गया है।