चिलकाना। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे व क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की और आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की। गांव पटना स्थित गोगामेड़ी परिसर में ठंडे पानी की छबील लगाई गई,जहां श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को जल वितरित किया गया। चिलकाना बस स्टैंड के समीप गोगामेड़ी पर मोहित उपाध्याय द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई। वहीं राष्ट्रीय गो रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष महाराज द्वारा जलजीरे का वितरण किया गया। बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अमित सैनी व अनिरुद्ध शर्मा द्वारा मीठे पानी की सेवा की गई।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/ सुल्तानपुर में सत्संग मंडल की ओर से मीठे पानी का वितरण किया गया। चिलकाना-गंदेवड़ रोड स्थित विजय ट्रेडर्स पर श्रद्धापूर्वक छबील शिविर का आयोजन कर लोगों को ठंडा एवं शीतल जल उपलब्ध कराया गया। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे धार्मिक व सामाजिक कार्य समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का संदेश देते हैं। इस अवसर पर श्याम कुमार सैनी, शिवनंदन शर्मा,आशु सैनी, बालकिशन शर्मा, अनुपम जैन, दीपक सैनी, गौरव गुप्ता, रमेश कश्यप, अमित सैनी, अनिरुद्ध शर्मा, संजय रोहिला, सुधीर सैनी,कमल सैनी, अंशुमन उपाध्याय, आयुष महाराज, प्रवीण सैनी, प्रिंस सैनी, चंदन सैनी, औलिया सैनी, साक्षी सैनी, वर्णिम सैनी, आराध्या सैनी, आरव सैनी, काव्या सैनी, साहिब व सुफियान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग किया।