खड़े वाहन से हाइवे पर टकरायी मैजिक, दो की मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जय गुरुदेव आश्रम के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल अन्य दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/जानकारी के अनुसार डीजे साउंड से लदा मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवां गांव से बारात की बुकिंग पूरी कर रॉबर्ट्सगंज लौट रहा था। इसी दौरान गुरमुरा के पास सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चंदन उम्र 42 वर्ष वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी चुर्क को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं शिवा उम्र 21 वर्ष पुत्र राजमन निवासी छपका और विनय कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद निवासी गड़वाल को मामूली चोटें आने के बाद उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया। हादसे में मनोज कुमार मौर्य उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामध्यान मौर्य निवासी लोढ़ी तथा श्याम बाबू पुत्र रामदुलारे निवासी छपका की मौत हो गई। मनोज कुमार दो बेटियों के पिता थे, जबकि श्याम बाबू के तीन बच्चे बताए गए हैं। उपनिरीक्षक विनोद यादव ने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा टक्कर में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *