महिलाओं एवं किशोरियों को दिया कानूनी प्रशिक्षण

बहराइच (नानपारा )l ब्लॉक बलहा के ग्राम ककरी में डी एस डब्लू एस लखनऊ द्वारा संचालित प्रेरणा परियोजना के अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों के लिए कानूनी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना की समन्वयक सिजी ने संस्था के कार्यों का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी के साथ किया।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/कार्यकर्ता रूबीना परवीन ने संस्था के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं 112 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, स्त्रीधन, गुजारा भत्ता तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आवश्यकता पड़ने पर कानून का सहारा लेना चाहिए।अधिवक्ता  ने बताया कि यदि दो नाबालिग बालिकाओं के पिता जीवित नहीं हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो उनकी शिक्षा के लिए सरकारी सहायता एवं भत्ते का प्रावधान उपलब्ध है। उन्होंने विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर समन्वयक सिजी एवं संस्था की टीम को धन्यवाद दिया गया। ग्रामवासियों तथा प्रभात तारा टीम की ओर से मुख्य वक्ता अधिवक्ता ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साह एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *