मिहीपुरवा में सातवीं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

बहराइच ( मिहीपुरवा )। नगर पंचायत मिहीपुरवा में सातवीं मोहर्रम का जुलूस मंगलवार शाम से देर रात तक अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस मोतीपुर और मिहीपुरवा नगर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।जुलूस के दौरान मातमी दस्तों ने “या हुसैन, या हुसैन” की सदाओं के साथ पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और शर्बत व पानी की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया।पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/इस दौरान तहसीलदार मिहीपुरवा धर्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया, चौकी इंचार्ज अशोक सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल, महिला और पुरुष जवान तैनात रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *