ललितपुर- सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष जे0के0 सिंह सेवा निवृत्त वाणिज्य कर अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में पेंशन भवन निर्माण, पेय जल योजना के अंतर्गत चंडी मंदिर के सामने खोदी गई नाली को सही किए जाने, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने, मेडिकल कॉलेज में सेवा निवृत्त पेंशनर्स/वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर द्वारा दो मरीजों के पश्चात तीसरे नबंर पर देखने की व्यवस्था किये जाने हेतु एवं देवगढ़ रोड पर बने ओवर ब्रिज के दोनो तरफ सुचारू रूप से आवागमन के लिए सर्विस रोड निर्मित किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ ज्ञापन सौंपते समय जे 0के0 सिंह, अध्यक्ष, तिलकराम कौशिक, दानवीर सिंह, महेंद्र कुमार जैन, गंगाराम शर्मा,एजाज नवी, हजारी लाल पाल, सुरेन्द्र कुमार जैन, मीडिया प्रभारी,अशोक कुमार पुरोहित, महेश पाठक, जगदीश सिंह जाखड़ सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे । जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने के बाद नवागत अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं कोषाधिकारी महोदय ललितपुर से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्ञापन में शामिल समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की अपेक्षा की गई।