बिलौठी गांव शहीद स्थल पर भरत तिवारी स्मारक का काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने ईट रखकर किया शिलान्यास

पटना/भोजपुर, 24 जून। बिहार के भोजपुर, आरा के बिलौठी गांव शहीद स्थल पर भरत तिवारी स्मारक का काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने ईट रखकर शिलान्यास किया।
स्वामी आनंद स्वरूप महाराज बुधवार को महापंचायत में भी शामिल हुए और सरकार से मांग की है कि भ्रष्ट पुलिस वालों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए और गोली मारने वाले पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा दी जाए तब भरत तिवारी की शहादत पूरी होगी। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की मां भी सामाजिक और क्रांतिकारी सोच की महिला है। मां की मांग है कि जवनिया गांव के जिस गरीब लोगों के लिए भरत भूषण ने शहादत दी है, वहां बड़ा स्मारक और मंदिर बने और गांव वाले को पक्का मकान दिया जाए।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/भरत भूषण तिवारी की पुलिसिया कथित हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शांभवी पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी आनंद स्वरूप महाराज तीन दिनों से बिलौठी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ उत्तरप्रदेश और बिहार के काली सेना के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। महापंचायत में शामिल होने से पहले वे ग्रामीण महिलाओं और भरत के भाई के साथ शहीद स्थल पर पहुंचे और इट रखकर मंदिर व स्मारक का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से स्मारक बनेगा और जिन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह की कहानी सुनी वे यहां भी आकर भरत के स्मारक पर भगत सिंह की तरह श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *