जमीनी विवाद में युवती पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और घायल युवती का समय रहते चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जौहरपुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गांव के मोहन, बबलू और सचिन ने माधुरी (पुत्री ओमकार) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर भुड़कुड़ा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद भी युवती को तत्काल इलाज के लिए नहीं भेजा गया। घायल माधुरी पूरे दिन दर्द से कराहती रही, जबकि उसके पिता ओमकार पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई और उपचार की गुहार लगाते रहे। आरोप है कि न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। शाम तक युवती को थाने में ही बैठाए रखा गया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/परिजनों के अनुसार, युवती की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। मामला क्षेत्र के संभ्रांत लोगों तक पहुंचने पर विरोध जताया गया, जिसके बाद देर शाम घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक युवती की हालत चिंताजनक हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि घायल युवती दर्द से कराह रही थी, जिससे उपस्थित लोगों में भी चिंता का माहौल था।इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में भुड़कुड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *