सोनभद्र। अडाणी समूह के चेयरमैन के जन्मदिन के अवसर पर अदानी डे सेलिब्रेशन के तहत एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसीसी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र एवं ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसीसी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी तथा ब्लड बैंक सोनभद्र के प्रभारी रवींद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में एसीसी सीमेंट के कर्मचारियों, कामगारों, अदानी फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के लाभार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/india-withdraws-from-hosting-cop-33-a-major-signal-in-climate-diplomacy/शिविर के दौरान लगभग 70 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर हेड दुर्गा प्रसाद गौतम तथा सीएसआर हेड मनोज चैबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र की चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रक्त संग्रह सुनिश्चित किया। इस अवसर पर एसीसी अदानी सीमेंट सलाईबनवा के समस्त कर्मचारी, कामगार, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।