भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई जांच  दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग 

गढ़मुक्तेश्वर ।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव समाजसेवी पंकज लोधी ने बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष स्वतंत्र एवं समयबद्ध सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्री को विस्तृत ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक से भेजा ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकरण को लेकर विभिन्न समाचार माध्यमों से प्रकाशित रिपोर्ट तथा सामने आए घटना क्रम से मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता महसूस होती है हाल ही में इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई जिससे स्वतंत्र जांच की मांग और प्रबल हुई पंकज लोधी ने अपने ज्ञापन में कहा यदि जांच में यह सिद्ध हो जाता है कि किसी नागरिक का जीवन विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के विपरीत लिया गया अथवा कथित फर्जी मुठभेड़ हुई है तो यह संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 का गंभीर उल्लंघन होगा। ऐसे संवेदनशील मामले में सत्य एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से जांच कराया जाना आवश्यक है ज्ञापन में मांग की पूरे प्रकरण की जांच तत्काल सीबीआई को सौंप कर घटना से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच होने तक संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील पदों से हटाया जाए यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ तो उसके विरुद्ध भारतीय कानून के अनुसार हत्या साक्ष मिटाने आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय एवं मानव अधिकार आयोग के दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित करने मृतक के परिजनों को सुरक्षा एवं न्याय उपलब्ध कराने तथा किसी भी दोषी को संरक्षण  न दिए जाने की मांग की गई पंकज  लोधी ने कहा कि पूर्व में भी उनके  द्वारा  अनेकों प्रकरण में गृहमंत्री को  भेजे   मांगों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई हुई है भरत तिवारी प्रकरण में भी केंद्र सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कर न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास करे ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, निदेशक सीबीआई ,अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग ,बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *